फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एडीजीपी को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। गांव भेदपुर स्थित कृषि फॉर्म के मालिक सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह ने फॉर्म हाउस में घुसकर धमकी दिए जाने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एडीजीपी प्रकाश सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उनका तिलहर के गांव भेदपुर में पुत्रों के नाम से कृषि फॉर्म है और उनके दो नेत्रहीन अविवाहित भाई मुख्तियार सिंह व ध्यान सिंह कृषि फॉर्म पर रहते हैं। जिनकी देखभाल मेरा परिवार करता है। उन्होंने भाइयों की सेवा के लिए चेतराम वर्मा व उसके पुत्र प्रेमपाल और जयपाल वर्मा को भी वेतन पर तैनात कर रखा है। उनके रिश्तेदार रेशम सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी कपूरथला पंजाब व अमरजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव जगरांव लुधियाना उनसे रंजिश मानते हैं और अनावश्यक रूप से अक्सर विवाद पैदा करते रहते हैं और उन पर भाइयों को बंधक बनाने का आरोप लगा रहे हैं।
आरोप है कि 22 मई को जब वह फॉर्म हाउस पर नहीं थे, तभी रेशम सिंह और अमरजीत सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ मेरे कृषि फॉर्म हाउस में घुस गए। यहां तैनात कर्मचारी जयपाल वर्मा से कहा कि प्रकाश सिंह से कह देना कि अगर उसने एक एकड़ जमीन व एकमुश्त एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। प्रकाश सिंह का आरोप है कि आरोपीगण उसके भाइयों को गुमराह करके उसके विरुद्ध करना चाहते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेशम सिंह,अमरजीत सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध धारा 452,384,506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें