फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार की रिश्वत लेने पर इंस्पेक्टर, दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दस हजार रुपये की रिश्वत लेकर आरोपी को मझोला थाने से छोड़ दिया गया। आरोप मझोला थाने में तैनात निरीक्षक अपराध और चौकी प्रभारी टीपी नगर पर है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने शुक्रवार की रात निरीक्षक अपराध और चौकी प्रभारी टीपी नगर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे लाकड़ी बाईपास पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान की गाड़ी जा रही थी। लाकड़ी पुुलिस चौकी के पास में सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। हादसे के समय बोर्ड उपाध्यक्ष की कार को सीतापुरी निवासी चालक राजीव चला रहा था। कार में बोर्ड उपाध्यक्ष सवार नहीं थे। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक कृष्णपाल निवासी मूंढापांडे को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अगले दिन आरोपी का चालान नहीं किया गया बल्कि उसको थाने से दस हजार रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसएचओ मझोला ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी। आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया। एसएसपी ने एसएचओ मझोला की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए इस मामले में निरीक्षक अपराध सहंसरवीर सिंह, चौकी प्रभारी टीपी नगर महेश कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनाें के खिलाफ 14 (1) के तहत विभागीय जांच शुरू करवा दी है, जांच सीओ बिलारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें