फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्यूडी की जमीन हथियाने वाले 21 लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर में पीडब्लूडी की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 21 लोगों के खिलाफ डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने पर जमीन पर मकान, दुकानें बनवा चुके अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के सहायक अभियंता देवेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को थाने में दी गई तहरीर में बताया कि खुटार नगर में पीडब्लूडी की जमीन है। बताते हैं कि भूमि गाटा संख्या 280, 270, 268, 269, 236, 272क, 266, 267क, 283 व 271 को सरकार ने वर्ष 1973 में खरीदकर उसका मुआवजा भी भू स्वामियों को तभी दे दिया था। किसी कारण से इस जमीन का दाखिल खारिज न होने पर उस जमीन को दुबारा बेच दिया गया। इस मामले की विभागीय स्तर पर कई माह से जांच चल रही थी। जमीन का दाखिल खारिज कराने का वाद तहसीलदार पुवायां कोर्ट में विचाराधीन है।
जांच के बाद भूमि पर अवैध रूप से कब्जा होने की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जिस पर डीएम अमृत त्रिपाठी के आदेश पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दर्ज रिपोर्ट में राहुल मिश्रा, हरजीत सिंह, श्याम मोहन पांडे, रेखा देवी पत्नी अवधेश, नवीन मिश्रा, इंद्रजीत, मनजिंदर, हरीराम गुप्ता, रामसेवक, शशि देवी, मनजीत कौर, परविंदर, राज किरण, राहुल गुप्ता, हरभजन कौर, गौरव गुप्ता, अमरीक सिंह, ब्रजमोहन वाजपेयी, जसपाल सिंह, विपिन तिवारी, डिंपल मिश्रा पत्नी सोनू मिश्रा को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें