फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली में एक युवक ने गांव में ही छत पर सो रही 13 साल की किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने जब विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। किशोरी की पुकार पर नीचे बरामदे में सो रही उसकी मां ने शोरशराबा किया तो आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि घटना आठ जून की है। गांव में एक शादी समारोह था। वह समारोह में शामिल होने गया था। पत्नी और 13 साल की पुत्री घर पर थी। उन्होंने बताया कि पत्नी नीचे कमरे में थी, जबकि पुत्री छत पर सोने चली गई। रात करीब नौ बजे गांव का ही एक युवक पड़ोस स्थित स्कूल की छत से उसकी छत पर आ गया और पुत्री को दबोच लिया। छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। पुत्री ने शोर मचाया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे पुत्री लहूलुहान हो गई। बेटी की चीख पुकार पर पत्नी की आंख खुल गई। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि पिता ने जो तहरीर दी है, उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें