फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से शौच को गया किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। सोमवार को सुबह शौच को गया किशोर घर वापस नहीं लौटा। किशोर की मां ने पुरानी रंजिश के तहत पड़ोस के रहने वाले पिता व उसके चार पुत्रों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव राई खेड़ा निवासी नरवीर उर्फ इंस्पेक्टर की पत्नी शशि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को सुबह 5 बजे उसका 12 वर्षीय पुत्र सचिन घर से शौच के लिए बाहर गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कुछ अता पता नहीं चल सका है।
शशि का आरोप है कि दो साल पहले उसके पड़ोसी मुन्नालाल से बच्चों में विवाद हुआ था। जिसके कारण वह रंजिश मानता है। शशि ने पुत्र सचिन के लापता होने में मुन्नालाल और उसके चार पुत्रों सुरजीत, राजीव, बृजेश व देवेंद्र पर पुत्र को लापता किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता और उसके चारों पुत्रों के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल संजय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपियों का हाथ होने में संदेह प्रतीत हो रहा है। बताया कि सचिन की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और क्षेत्र की कांबिंग करा कर सचिन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें