फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे पेड़ कटान में ठेकेदार समेत 13 पर रिपोर्ट, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। रविवार को गांव तालवीपुर दियोरिया में बगैर परमिट प्रतिबंधित नस्ल के हरे फलदार पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने लकड़ी जब्त कर ली है। ठेकेदार और उसके 12 गुर्गों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि ठेकेदार समेत चार लोग भाग गये।
विज्ञापन

सीओ मंगल सिंह रावत ने रविवार सुबह गांव तालवीपुर दियोरिया में छापा मारकर आम के हरे भरे फलदार पेड़ों को काट रहे कई लोगों को पकड़ लिया था। इस मामले में सीओ ने हल्का दरोगा की फटकार भी लगाई थी। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने छापा मारकर छह कुल्हाड़ी, तीन आरे और ताजा काटे गये आम के 17 पेड़, दो अन्य हरे फलदार कटे पेड़ बरामद किए थे। कोतवाल संजय राय ने बताया कि पुलिस ने पेड़ों को काट रहे इमली मोहल्ला के जमील, नियाज, फैयाज, तौफीक, मोहल्ला निजामिया तलैया के पप्पू, मोहल्ला दिलॉजाक के माशूक, गांव अजमतपुर के राजवीर, गांव नवदिया के भगवान और बाग मालिक गांव तालवीपुर दियोरिया के रामेश्वर को पकड़ लिया। बगैर परमिट पेड़ों को कटवाने वाले गांव डभौरा के ठेकेदार बाबू दीन, गांव नवदिया के अशोक कुमार और निजामिया तलैया मोहल्ले के यामीन बचकर भाग निकले। सभी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें