फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, कई थानेदार बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव बाद एसपी डॉक्टर एस चन्नप्पा ने विभाग में फेरबदल करते हुए चार निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनमें से कांट के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है। जबकि सेहरामऊ दक्षिणी और जलालाबाद प्रभारी निरीक्षक से उनके थाने का चार्ज छीन कर उनके स्थान पर नई तैनाती की गई।
विज्ञापन

एसपी ने आईजीआरएस प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला को जलालाबाद का इंचार्ज बनाया है। वहीं जलालाबाद प्रभारी रहे संजय कुमार सिंह को सीसीटीएनएस प्रभारी बनाया गया है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के प्रभारी निरीक्षक अजय शर्मा को पीआरओ बनाया गया है, उनके स्थान पर पुवायां कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील शर्मा को सेहरामऊ दक्षिणी का चार्ज दिया गया है। कांट के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र यादव को पुलिस लाइन भेजा है। उनके स्थान पर पीआरओ उपनिरीक्षक धनंजय सिंह को कांट कोतवाली का दायित्व दिया गया है। चुनाव बाद विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अभी कुछ और थानेदार भी कार्रवाई के दायरे में हैं, इनमें सिंधौली इंस्पेक्टर राहुल सिंह के खिलाफ किसान यूनियन कार्यकर्ता एसपी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। किसानों ने इंस्पेक्टर राहुल सिंह पर भाकियू पदाधिकारी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था। प्रदर्शन के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें