फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये के जेवर लेकर चंपत हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। पुराने जेवरों को दुगना करने के नाम पर एक ठग महिला लगभग दो लाख रुपये के जेवर लेकर चंपत हो गई। एक किशोर ने महिला का फोटो मोबाइल में खींच लिया था। मामले की तहरीर और फोटो पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

गांव रजमना निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में एक महिला बर्तन बेचने आती थी। तीन जून को महिला उनके घर की महिलाओं से एक जोड़ी पुरानी पायल ले गई और दूसरे दिन आकर नई पायल वापस कर दी। महिला ने कहा कि उसे कितने भी जेवर दिए जाएं वह सभी को दुगना कर वापस कर देगी। ठग महिला के विश्वास में आकर सुधीर के घर की महिलाओं ने चार जून को सोने के झाले, एक हार, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी हथफूल ,चांदी की पायल, चांदी की जेवरी और एक मोबाइल सहित लगभग दो लाख रुपये कीमत के जेवर महिला को दे दिए। महिला ने शाम तक जेवरों को दुगना कर वापस देने की बात कही और गांव से चली गई। इस दौरान एक किशोर ने अपने मोबाइल से महिला फोटो खींच लिया। महिला के शाम तक वापस न आने पर सुधीर को मामले की जानकारी दी गई तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें