फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइकों सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने की जानकारी पर थाना इंचार्ज ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर पांच बाइकों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गैंग सरगना एक साथी सहित फरार हो गया। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में छापे मारी की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

थाना पुलिस को शनिवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि कुछ बाइक चोर बाराकला के निकट मोड़ के पास बाइकों को बेचने की फिराक खड़े हैं। उन्होंने पुलिस बल के साथ घेराबंदी की और बाइकों के पास खड़े राम सिंह निवासी मोती नगला व जगपाल निवासी दारानगर गिरीश चंद्र निवासी श्रीनगर कलान को दबोच लिया। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक चोर गैंग का सरगना मुनेंद्र व यशपाल निवासी दारानगर फरार हो गया। पुलिस टीम ने दोनों का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से बाइक चोरों का गैंग क्षेत्र में सक्रिय था दो बाइक चोरों को पांच बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। इनका साथी व सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें