फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। शनिवार को तड़के कोतवाली क्षेत्र के गांव जोधपुर नवदिया के समीप सड़क के किनारे सलवार कुर्ता पहने एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर आसपास कई गांव के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन शव की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती के चेहरे के बायीं ओर रगड़ के निशान और दाएं हाथ में निडिल लगे होने का निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जोधपुर नवदिया के समीप गांव महियावर को जाने वाले मार्ग पर पीपल के वृक्ष के समीप शनिवार को तड़के आने जाने वाले लोगों ने लगभग 23 वर्षीय एक युवती का शव पड़ा देखा। सूचना पर आसपास कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत और कोतवाल संजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से युवती के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। युवती नीले कलर का प्रिंटेड सलवार कुर्ता पहने थी। चेहरे के बायीं ओर रगड़ व दाहिने हाथ में निडिल लगे होने का निशान है। संदेह जताया जा रहा है कि युवती के हाथ में निडिल का निशान उसके इलाज की ओर इशारा कर रहा है। उधर कोतवाल संजय राय ने बताया कि युवती के शव की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें