फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में सिलाई कारीगर समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर/कटरा (शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम टेंपो-तांगे की भिड़ंत में टेंपो सवार युवक की मौत हो गई। वहीं नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह मीरानपुर कटरा के पास स्कार्पियों ने साइकिल सवार सिलाई कारीगर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव रजपुरी निवासी 33 वर्षीय दिनेश कुमार शुक्रवार देर शाम गांव बरखेड़ा जैपाल से बाजार से घरेलू सामान लेकर टेंपो से लौट रहा था। कटरा-फर्रुखाबाद रोड पर टेंपो गांव हैदलपुर के पास आरकेडी पब्लिक स्कूल के सामने टेंपो पहुंचा, तभी चालक अमित कुमार निवासी हैदलपुर ने तांगे में टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर नें दिनेश को मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में पांच लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। तांगा चालक को भी चोटें आईं। मामूली रूप से जख्मी लोग प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए। घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। घटना की रिपोर्ट मृतक दिनेश के पिता विशुनदयाल ने टेंपो चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
उधर, मीरानपुर कटरा के गांव मुड़िया चक निवासी वीरेश कुमार के 18 वर्षीय पुत्र राजीव की साइकिल में हाईवे पर शनिवार सुबह स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह साइकिल से कटरा सिलाई के काम पर जा रहा था। मृतक तीन भाइयों और पांच बहनों में दूसरे नंबर का था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां पूनम बेटे की मौत पर बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन

मदनापुर के हैदलपुर गांव के पास हादसे में मृत दिनेश की पत्नी शांति देवी के सामने आठ वर्षीय बेटी प्रंाशी, छह वर्षीय अमन, चार वर्षीय मोनी की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले आ गई है। पति की मौत पर शांति देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें