फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए गये आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बंद मकानों में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे पर काम कर रही कोतवाली पुलिस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से घंटों चली पूछताछ के बाद भी सुराग नहीं मिल सके। जिसके बाद उनको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अब सुनगढ़ी क्षेत्र के एक युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों शहर में बंद मकानों को निशाने पर लेकर चोरों ने ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इनकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खुलासे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुराने रिकॉर्ड की छंटनी और सर्विलांस की मदद से सामने आए सुरागों के बाद पुलिस ने संदिग्धता के आधार कांशीराम कॉलोनी ईदगाह के दो युवकों को हिरासत में लिया था। उनसे कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस व स्वाट टीम ने भी पूछताछ की, लेकिन कुछ नहीं मिल सका है। प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ दिया गया है। एक अन्य नाम सामने आया है। उससे पूछताछ की जाएगी। कई बार पुलिस भेजी गई, लेकिन वह नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें