फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में प्रबंधक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। डिग्री कॉलेज में काम निपटा रहे प्रबंधक पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रबंधक के हाथ की चार उंगलियां कट गईं हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली के गांव मियांपुर निवासी दीनदयाल वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गांव मुरादपुर निवियाखेड़ा स्थित जय जय राम डिग्री कॉलेज का प्रबंधक है। 20 मई को शाम पांच बजे वह कॉलेज में बैठकर जरूरी काम निपटा रहे थे। इस बीच गांव मोहनपुर निवासी प्रमोद कुमार, परवेंद्र कुमार, लालाराम, आशुतोष कुमार, मोनू अपने चार अन्य साथियों के साथ लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर कालेज पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। प्रमोद कुमार ने उसे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी चार उंगलियां कट गईं।
गंभीर चोटें लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़े तो उन्हें मरणासन्न समझकर आरोपी मौके से चले गए। उन्होंने कॉलेज के कई अभिलेख फाड़ डाले। कुछ अभिलेख और कॉलेज की चाबियां आरोपी अपने साथ ले गए। होश आने पर उसने शोर मचाया तो आया मौके पर पहुंचे सौरभ वर्मा, सीतेंद्र वर्मा ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें