फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसाठेर में तीन घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। शहर से सटे ग्राम सिरसाठेर में बुधवार रात चोरों ने एक-एक करके तीन घरों को निशाना बना लिया। चोर तीनों घरों में छत पर चढ़कर घुस गए। उसके बाद कमरों में लगे ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी करके ले गए। परिवार वाले सुबह उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित मकान मालिकों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसाठेर निवासी रामचंद्र पुत्र लेखराज बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे। देर रात किसी समय चोर उनकी छत पर चढ़ आए। उसके बाद जीने से जीने से होते हुए घर में उतर गए और उनके घर में रखे करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण समेत 30 हजार की नकदी चोरी करके ले गए। रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए गेहूं और भैंस बेचकर रुपये जोड़े थे। परिवार के लोग सुबह उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। इधर, गांव के ही मुन्नालाल पुत्र बदन सिंह के घर में भी चोर छत के रास्ते से घुस गए। फिर उनकी घर में रखे एक किलो चांदी के आभूषण, बीस हजार रुपये चोरी करके ले गए। उनकी मां पच्चो देवी कुछ दूरी पर सो रहीं थीं। चोर यहां से चांदी के 18 लच्छे और सोने का लॉकेट आदि चोरी करके ले गए।
चोरों ने तीसरी घटना हरीशंकर पुत्र नोनीराम के घर में अंजाम दिया। हरीशंकर अपने बेटे के साथ काम करने बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी और बेटे की बहू छत पर सो रही थी। चोर उनके घर से पायल, मंगलसूत्र, चेन, दो क्लिप और दो हजार रुपये चोरी करके ले गए। जिस समय चोर उनके घर से निकलकर भाग रहे थे। तभी परिवार वालों की आंख खुल गई और शोर मचा दिया। तीनों भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दे दी है और कार्रवाई की मांग की। एक ही रात में तीन घरों से चोरी की वारदातों से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें