फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बीटीसी छात्र की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाइक से शादी समारोह में शामिल होने पीलीभीत जा रहे तीन दोस्त लिपुलेख-भिंड स्टेट हाईवे पर कार की चपेट में आ गए। इनमें एक की मौके पर मौत हो गई। दो गंभीर घायल हो गए। मृतक शाहजहांपुर डायट में बीटीसी का छात्र था।
विज्ञापन

रोजा थाने के मोहल्ला लोधीपुर निवासी सौरभ भदौरिया, रमोद सिंह और अनुज वर्मा दोस्त थे। तीनों रविवार को पीलीभीत में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। देर शाम यह लोग बीसलपुर पहुंचे थे। अचानक स्टेट हाईवे पर दौड़ रही एक कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में अनुज की मौके पर मौत हो गई। सौरभ और रमोद घायल हो गए। अनुज शाहजहांपुर डायट में बीटीसी कर रहा था। सोमवार को अनुज का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो यहां कोहराम मच गया।

हादसे में बाइक सवार की मौत, साले, साढू घायल
शाहजहांपुर/कांट। गांव आजादपुर के पास रविवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साला और साढू घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर खिरिया निवासी 25 वर्षीय नीरज अपने साले के गांव नवादा निवासी 18 वर्षीय रमेश पुत्र श्रीपाल व नवादा के ही रहने वाले साढू 35 वर्षीय रोशन के साथ नवादा से बाइक से रविवार शाम घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव आजादनगर के पास बाइक पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चौहनापुर निवासी शिवकुमार चला रहा था। हादसे में नीरज की मौके पर मौत हो गई। साला रमेश और साढू रोशन घायल हो गए। हादसे बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मृतक के भाई सुनील की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शादी की तैयारियों को लगा ग्रहण
हादसे में जान गंवाने वाले नीरज के छोटे भाई सुनील की शादी तय हो चुकी है। बारात 24 मई को जानी है। नीरज की मौत के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। शादी से पहले कई मेहमान भी नीरज के घर पर आ चुके हैं। परिवार में कोहराम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें