फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग, पांच बीघा गेंहू राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग के बाद निकली चिंगारी से पकी खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। इस घटना में दो किसानों की लगभग पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। खाद फैक्टरी की दमकल गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पिपरौला गांव के पास से गांव के राजकुमार और सुखवेंद्र के खेत से होकर हाईटेंशन लाइन निकली है। रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक हाईटेंशन लाइन के तार हवा के झोंके के साथ आपस में टकरा गए और इससे उठी चिंगारी राजकुमार के खेत में गिर गई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आस-पास खेतों में मौजूद लोग आग बुझाने दौड़े लेकिन पकी खड़ी फसल जलती रही थी। मौके लोगों की भीड़ लग गई। सूचना दमकल यूनिट को दी ग। कुछ दूरी पर मौजूद कृभको श्याम फर्टिलाइजर की दमकल यूनिट जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आग ने सुखवेंद्र के खेत को भी चपेट में ले लिया है। दोनों के खेत में पकी खड़ी कुल पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें