तिलहर(शाहजहांपुर)। खेत जा रहा एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
गांव कुंआडांडा निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार रात उनका भाई मनोज कुमार (35)बाइक से खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक बाइक फिसल गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां रात भर उसका उपचार चलता रहा, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सुबह उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब उसे बरेली लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।