अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस ने मरचूला बैरियर के पास दो तस्करों के कब्जे से 12 किलो 422 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपी गांजा उपराईखाल से रामनगर बेचने ले जा रहे थे। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सद्दाम मलिक पुत्र नसीर अहमद निवासी कुरीखाना मुरादाबाद और मो. वकील पुत्र शफीक अहमद निवासी गुलरबीहा कार्बेट कालोनी नैनीताल के कब्जे से एक बोरे में छह किलो 548 ग्राम और दूसरे बोरे में पांच किलो 874 ग्राम गांजा पकड़ा गया। दोनों ने गांजा छिपाने के लिए बोरे के ऊपर से बर्तन रखे थे।