फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर गुड्डू के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर गुड्डू के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

आठ दिन बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर (पंखिया नगला) में घर से सोते समय असलाहों के बल पर अपहरण किए गए हिस्ट्रीशीटर गुड्डू पंखिया का आठवें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपहृत की मां की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
अपहृत गुड्डू की मां खातून पत्नी स्वर्गीय असगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा सात नवंबर की रात घर में सो रहा था। रात्रि करीब एक बजे समीपवर्ती ग्राम चितार थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद निवासी सादर खां, ग्राम मस्जिद नगला निवासी तहसीम और गांव के मदीना और अल्हा रख्खा अवैध असलाह लेकर उसके घर में घुस आए और सोते समय उसके बेटे गुड्डू को उठाकर ले गए। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हुए और आसपास गुड्डू की तलाश की तो गांव के बाहर उसकी फटी हुई शर्ट पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में अपहृत हिस्ट्रीशीटर की मां खातून ने कहा है कि आरोपी शमशाबाद थाना क्षेत्र से दो भैंस चोरी कर लाए थे। उसके बेटे ने भैंस स्वामी को उक्त चोरों के नाम पते बता दिए थे। इसी रंजिश में उसके बेटे का अपहरण किया गया है। आरोप यह भी है कि उसके बेटे का अपहरण गांव के सज्जाक पुत्र नियामत व कई अन्य लोगों ने साजिश के तहत हत्या के इरादे से करवाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें