फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक और भाई को पीटकर 50 हजार की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
राइस मिल मालिक और भाई को पीटकर 50 हजार लूटे
विज्ञापन

चार को नामजद करते हुए दस लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर
राइस मिल स्वामी और उसके भाई का भेजा गया सीएचसी

फोटो-28,बंडा थाने में चोटें दिखाते राइस मिल स्वामी पीयुष
फोटो-29,बंडा थाने में राइस मिल स्वामी के साथ पहुंचे व्यापारी

अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। राइस मिल में धावा बोलकर बुधवार को कुछ लोगों ने राइस मिल स्वामी और उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट से मिल में अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि इस दौरान 50 हजार रुपये भी लूट लिए गए। मिल स्वामी की ओर से चार लोगों को नामजद करते हुए 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बंडा के मोहल्ला गुरुनानक कालोनी निवासी पीयूष कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह बिलसंडा रोड स्थित अपनी राइस मिल में बैठे थे। मिल में धान की खरीद आदि का कार्य भी चल रहा था। इस दौरान बंडा के दस लोग मिल आ पहुंचे और आते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। चार लोगों को वह जानते हैं। विरोध करने पर उन्हें लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर भाई रोहित बचाने आया तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। इस बीच आरोपियों ने तमंचे तानकर उनके गल्ले से 50 हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यूपी-100 पर फोन करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। मारपीट और तमंचे लहराए जाने से मिल में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। हमलावरों के जाने के बाद वह भाई के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें