फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से 90 हजार की नकदी समेत जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान से 90 हजारों की नकदी समेत जेवर चोरी
विज्ञापन

टेंट व्यवसायी के घर को चोरों ने बनाया निशाना
मां का निधन होने पर मकान स्वामी गए थे दूसरे मकान पर
फोटो-42,चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शनिवार रात चोरों ने मुल्लाखेल मोहल्ले में टेंट व्यवसायी के बंद मकान का ताला तोड़कर उसमें से 90 हजार की नकदी समेत कीमती जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लामुल्ला खेल निवासी टेंट व्यवसायी अजीम खां का एक मकान जलालनगर में भी है। शनिवार को वह अपने मकान में ताला डालकर पत्नी बच्चों के साथ जलालनगर स्थित मकान में मां की इंतकाल की खबर सुनकर गए थे। रात में किसी समय चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने यहां कमरे के अंदर अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी 90 हजार रुपये की नकदी और मंगलसूत्र, हार आदि कीमती जेवर चोरी कर ले गए। रविवार दोपहर घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो नकदी जेवर गायब थे। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की और जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाकर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें