फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला लगाने के विवाद में चाट विक्रेता को मारे थे चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोतवाली चौक के मोहल्ला अजीजगंज स्थित कांशीराम कॉलोनी के चाट विक्रेता मोनी को शनिवार रात चाट का ठेला लगाने के विवाद में चाकुओं से गोदा गया था। रविवार को मोनी की मां रामबेटी ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले चाट विक्रेता 30 वर्षीय मोनी पुत्र सियाराम को शनिवार गर्रा डैम रोड पर दो हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर धायल कर दिया था। मोनी की मां का आरोप है कि अजीजगंज के ही लवकुश और लंकुश भी चाट का ठेला लगाते हैं। ठेला लगाने के स्थान को लेकर इन दोनों का मोनी से विवाद हो गया था। इसी विवाद में दोनों ने शनिवार रात मोनी पर कातिलाना हमला किया था। अजीजगंज चौकी इंचार्ज प्रदीप सेहरावत का कहना है कि रामबेटी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें