फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात इनामी अपराधी पुलिस के लिए बने चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सात इनामी अपराधी पुलिस के लिए चुनौती
विज्ञापन


शाहजहांपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की रणनीति को अपराधी चुनौती देने रहे हैं। जिले में सात अपराधी अभी भी ऐसे हैं, जिन पर पांच हजार तक का इनाम घोषित हो चुका है लेकिन ये अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं। हालांकि इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिशें भी दे रही है लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफरीदी निवासी विजय उर्फ बंबइया कोतवाली पुलिस, जैतीपुर निवासी सुनील उर्फ भूरा पर जलालाबाद पुलिस, पीलीभीत निवासी प्रदीप खुटार, बरेली निवासी अमित मिश्रा, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी संगीता विष्ट पत्नी प्रेम सिंह मिर्जापुर पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा हैं। कलान निवासी जयपाल व खुदागंज निवासी सुरजीत पर इनाम घोषित है। 13 दिसंबर को आईजी डीके ठाकुर ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में सभी थानाध्यक्षों की मीटिंग में क्राइम समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश दिए थे कि अपराधियों को जेल भेजा जाए और खासकर जो इनामी हैं, उनकी हर स्तर से तलाश की जाए और उनकी गिरफ्तारी को टीमें गठित की जाएं। उन्होंने इनामी अपराधियों का ब्यौरा तलब किया तो उन्हें बताया गया था कि जिले में आठ अपराधी ऐसे हैं, जिन पर इनाम घोषित किया जा चुका है। सबसे बड़ा इनामी थाना तिलहर के गांव रामपुर नवदिया निवासी पंकज उर्फ मंगा है, जो निगोही लूटकांड की घटना में वांछित है, उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। अन्य सात अपराधियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। आईजी और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा की सख्ती के चलते अगले दिन 14 दिसंबर को निगोही पुलिस ने इनामी पंकज उर्फ मंगा को टिकरी चौकी क्षेत्र से तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन सात इनामी अपराधी अभी भी फरार हैं, जो पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। हालांकि पुलिस टीमें इन अपराधियों के जल्द पकड़ लेने का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन

------
इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को संबंधित थाना क्षेत्रों की टीमें लगी हुईं हैं। उनकी गिरफ्तारी को हर संभव कोशिश की जा रहीं हैं।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें