फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के गांव खिरिया पूर्वी में जमीन संबंधी विवाद में चाचा ने शनिवार रात भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निगोही पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव खिरिया निवासी 35 वर्षीय देवेंद्र कुमार ने अपने चाचा नेत्रपाल का खेत बटाई पर ले रखा है। पिछले वर्ष गन्ने की फसल का बकाया चीनी मिल में फंस गया। इस कारण रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी वजह से इस बार चाचा नेत्रपाल देवेंद्र से खेत खाली कराकर इस जमीन में आलू उगाना चाह रहे थे। इसी बात पर दोनों के बीच शनिवार रात विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ ही नेत्रपाल ने देवेंद्र पर फायर कर दिया, जो उसके बायें बाजू में लगी। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निगोही थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की गहराई से जांच करने के साथ ही आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें