फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के खिलाफ हुई एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। फीस मामले में शनिवार को विजयनगर स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज कराई गई। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच फीस जमा करने के मामले पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल से लेकर विजयनगर थाने तक प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

दरअसल स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच फीस मामले में लंबे समय से विवाद चल रहा है। पूर्व में भी पैरेंट्स एसोसिएशन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच समझौता कराया गया था। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने समझौते के मुताबिक दो किश्त में फीस जमा नहीं की। मामले को लेकर शुक्रवार को अभिभावक और स्कूल प्रबंधन के बीच कहासुनी हुई थी। गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी विवेक त्यागी ने बताया कि अभिभावकों ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराने का दबाव पुलिस पर बनाया था, लेकिन शुक्रवार शाम तक भी एफआईआर नहीं हुई। शनिवार को अभिभावकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की, तब जाकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तीन धारा 147, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की। अभिभावकों का कहना है कि पुलिस ने स्कूल के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत कहने के बावजूद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें