फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की मौत पर ऑनर किलिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ही पक्ष जता रहे ऑनर किलिंग की आशंका
विज्ञापन

प्रेमी युगल की मौत को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
- एसपी ने कहा कि जांच के बाद होगी कार्रवाई
फोटो-38, कालिका प्रसाद मृतक अरविंद के पिता
फोटो-39, रामश्री मृतका सीमा की मां

शाहजहांपुर।
खुटार थाना क्षेत्र के रौतापुर कलां में रविवार को प्रेमी युगल की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर ऑनर किलिंग का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को प्रेमी युगल को अलग-अलग दफनाने के बाद एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। लड़की की मां जहां बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से इंकार कर रही है, वहीं लड़के के पिता का कहना है कि उन्होंने सीमा के परिवार से बेटे की शादी के संबंध में चर्चा की लेकिन बात बनी नहीं। इसी रंजिश को लेकर सीमा के परिवार वालों ने उसके बेटे की हत्या कर दी।
रौतापुर कलां निवासी कालिका प्रसाद ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से उसके बेटे का प्रेम प्रसंग सीमा से चलने की जानकारी हुई। पहले उन्होंने बेटे को समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी दोनों के बीच गुपचुप तरीके से प्रेम प्रसंग चलता रहा। जब इसकी चर्चा गांव में होने लगी तो उन्होंने सीमा के परिवार वालों से दोनों की शादी के संबंध में बात चलाई लेकिन उसके घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इसी बात को लेकर सीमा के परिजन उसके बेटे से रंजिश मानने लगे और आरोप रविवार की सुबह किसी बहाने से अरविंद को अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि बेटी के विरोध करने पर उन लोगों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया और शव खेत पर लगे बिजली के टावर पर लटका दिया। ताकि आत्महत्या का मामला लगे। उन्होंने बेटे अवधेश के माध्यम से थाना पुलिस को सीमा के भाई मनोज, सनोज, विनेश और पिता दयाशंकर पर बेटे को अपने घर बुलाकर दोनों की हत्या करने की तहरीर दी है। उधर मृतका की मां रामश्री का कहना है कि सीमा और अरविंद के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी उन लोगों को नहीं थी और न ही उनसे अरविंद के पिता ने सीमा के साथ अरविंद की शादी की चर्चा की। आरोप लगाया कि अरविंद के परिजनों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव बिजली के टावर पर लटका दिया। इस मामले में उन्होंने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

000000000000000000

फोटो-38
परिजनों ने सीमा के परिवार से शादी की बात चलाई थी, पहले वह लोग राजी थे, लेकिन बाद में इंकार कर दिया और रंजिश भी मानने लगे। इसी कारण रविवार सुबह अरविंद को बुलाकर दोनों की हत्या कर दी गई।
कालिका प्रसाद, मृतक अरविंद के पिता
00000000000000000000000000
फोटो-39
अरविंद और सीमा के प्रेम प्रसंग के बारे में उन लोगों को जानकारी नहीं थी। जानकारी होती तो उसे शादी में कोई एतराज नहीं होता। अरविंद के परिवार वालों ने ही शान की खातिर दोनों को मारा है।
रामश्री, मृतका सीमा की मां


कोट्स
फोटो-42
प्रेमी युगल की मौत के मामले में दोनों पक्षों से मिली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद जो सही मामला होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- केबी सिंह, पुलिस अधीक्षक

दो वर्ष से चल रहा था
अरविंद-सीमा में प्रेम प्रसंग
फोटो-40, 41
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/खुटार।
अरविंद और सीमा का प्रेम प्रसंग दो वर्ष से चल रहा था। खेत पर काम करते करते दोनों के बीच पनपा प्यार उनकी मौत पर जाकर समाप्त हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार अरविंद का खेत सीमा के घर से सटा हुआ है। अरविंद खेत पर काम करते समय थक जाने पर सीमा के घर पर चला जाया करता था। इस बीच दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अरविंद धान आदि की रोपाई करने के लिए जाने पर सीमा को भी साथ ले जाने लगा। मजदूरी के पीछे एक मकसद दोनों का ज्यादा समय एक दूसरे के साथ रहना भी था। लगभग एक वर्ष पहले सीमा एक दिन धान की रोपाई की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह अरविंद के साथ खुटार चली गई। खुटार में गांव के किसी व्यक्ति ने सीमा को अरविंद के साथ देखकर परिवार के लोगों को आकर बताया तो दोनों के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग खुल गया। सीमा पर पाबंदी लगा दी गई, लेकिन इसके बाद भी दोनों छिपकर मिलते रहे। 26 जुलाई को हरियाली तीज के दिन अरविंद सीमा को साथ लेकर गांव रामपुर कलां गया। वहां दोनों ने साथ खरीदारी की और फोटो भी खिंचवाए। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो सीमा से मोबाइल छीन लिया गया और उसको जमकर फटकार लगाई गई। अरविंद के घर भी शिकायत की गई। अरविंद के परिवार के लोगों दोनों की शादी को तैयार थे, लेकिन सीमा के एक रिश्तेदार ने शादी में अड़ंगा दिया और सीमा की शादी की बात दूसरी जगह चलने लगी। इससे अरविंद और सीमा दोनों परेशान रहते थे। उनका अंत ऐसे होगा इसका किसी को अनुमान नहीं था।
विज्ञापन

0000000000000000

रहस्य बनी है प्रेमी युगल की मौत
अरविंद और सीमा देवी की मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और ज्यादा गहरा गया है। दोनों के शरीर में जहर के लक्षण मिलने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर असमंजस में है। बड़ा सवाल यह है कि यदि दोनों ने खुद ही जहर का सेवन किया तो फिर फांसी क्यों लगाई। यदि यह मान लिया जाए कि दोनों ने जहर खाने के बाद फांसी लगाई तो फिर अरविंद फांसी पर लटका क्यों नहीं मिला। वह टॉवर के नीचे क्यों पड़ा था। एसओ इंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को भी दोनों पक्षों से थाने बुलाकर जानकारी ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें