फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक से डेढ़ लाख के जेवर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मैजिक वाहन से महिला यात्री के डेढ़ लाख के जेवर गायब
विज्ञापन

पीड़ित ने दी पुलिस को तहरीर, पूछताछ के लिए दो लोग हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
बंडा से पुवायां आ रहे दंपति के बैग से डेढ़ लाख रुपये के जेवर गायब होने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बंडा के गांव देवकली निवासी मदनलाल अपनी पत्नी रमला देवी के साथ सोमवार को मैजिक वाहन से बंडा से पुवायां आ रहे थे। रास्ते में उनके बैग में रखा सोने का हार, लर, झुमकी, मंगलसूत्र गायब हो गया। दंपति पुवायां आकर मैजिक से उतरे तो बैग में रखे जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मैजिक में सवार बंडा के गांव पसियापुर और बनिगवां के दो युवकों को हिरासत में लिया है। मदनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जेवर गायब होने और दो युवकों के पकड़े जाने की जानकारी पाकर बंडा के ही गांव शिवनगरा के सचिन पटेल की पत्नी अंतिमा पटेल भी पुवायां कोतवाली पहुंची। अंतिमा ने पुलिस को बताया कि मार्च में उनके ढाई लाख रुपये के जेवर भी मैजिक से बंडा से पुवायां आते समय गायब हो गए थे। अंतिमा ने पकड़े गए युवकों को देखकर बताया कि उनके जेवर गायब होने के दिन भी यही युवक मैजिक में सवार थे। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बदमाश आने के शक में फायरिंग
मकसूदापुर/ बंडा। गांव खरगापुर में रविवार रात लगभग एक बजे बदमाश आने की आशंका में लोगों ने फायरिंग कर दी। गांव के लोगों ने यूपी-100 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और गांव के लोगों से ही पूछताछ कर लौट गई। लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें