फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से 18 गोवंशीय पशु बरामद, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोतवाली जलालाबाद पुलिस ने नौगवां गांव के पास एक डीसीएम को कब्जे में लेकर उसमें से 18 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। इनमें से एक गोवंशीय की मौत हो गई। बाकी के गोवंशीय पशुओं को स्थानीय गोशाला भेज दिया गया। डीसीएम चालक और हेल्पर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु कू्रता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को यह सफलता मंडी समिति कर्मचारियों के सहयोग से मिली।
विज्ञापन

शनिवार रात मंडी समिति के कर्मचारी कोला मोड़ के पास मंडी शुल्क की चोरी करने वाले गल्ला वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। डीसीएम को आता देख उन लोगों ने चालक को डीसीएम रोके जाने के लिए हाथ से इशारा किया, लेकिन चालक ने डीसीएम की स्पीड तेज करते हुए आगे बढ़ा दी। इस पर मंडी कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी से डीसीएम का पीछा करना शुरू कर किया। गांव नौगवां के पास चालक और हेल्पर डीसीएम को छोड़कर भाग गए। इसके बाद मंड कर्मचारियों ने डीसीएम की तलाशी ली तो उसमें कई गोवंशीय पशुओं को बांधकर डाला गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसी दौरान जानकारी होने पर बजरंग दल के विपिन सिंह, बिट्टू गुप्ता, साजन, प्रियांशु शुक्ला आदि पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने सभी के सहयोग से बुरी तरह बांध कर ठूंसे गए जानवरों को डीसीएम से बाहर निकाला। इस दौरान एक गाय की मौत हो चुकी थी, जबकि नौ गाय व आठ बैलों को स्थानीय गोशाला में भिजवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि डीसीएम को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें