फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा हत्याकांड का षड़यंत्रकारी साढू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा हत्याकांड का षडयंत्रकारी साढू़ गिरफ्तार
विज्ञापन

भाड़े पर दो हत्यारों को फारूख ने ही कराया था मुहैया
जेल में बंद साली से मिलने मुजफ्फरनगर से आया था
फोटो-13
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एमनजई जलालनगर निवासी दरोगा भौंदे खां की हत्या में षडयंत्रकारी साढू़ को सदर पुलिस ने बुधवार सुबह जिला कारागार के सामने से पकड़ लिया। वह जेल में बंद भौंदे खां की पत्नी जाहिदा यानि अपनी साली से मिलने आया था। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि भौंदे खां की हत्या करने के लिए जाहिदा को मुजफ्फरनगर से दो लोग मुहैया कराए थे। इन्हीं दो लोगों ने 23 जून को यहां शहर आकर दरोगा की हत्या उसके ही घर एमनजई जलालनगर में आकर गला दबाकर कर दी थी। इस हत्या में मृतक की पत्नी जाहिदा और उसकी बेटियां शबा, जीनत, आलिया, ईरम भी शामिल थीं। दरोगा की लाश अगले दिन मकान के पीछे कुछ दूरी पर नाले में मिली थीं। तीसरे दिन पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसकी बेटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि भाड़े पर लाए गए दो हत्यारों को मुजफ्फनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार लिया था। तब से दोनों मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं और यहां जिला कारागार में दरोगा की पत्नी और बेटियां बंद हैं। दरोगा की पत्नी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उसके संबंध अपने बहनोई मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव ताउली निवासी फारूख से थे और बहनोई के जरिये ही उसे भाड़े पर हत्यारे मिले। घटना के खुलासे के बाद से पुलिस फारूख की तलाश कर रही थी। उसे पुलिस ने बुधवार सुबह 10:30 बजे जेल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें