फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा में अज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा में अज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यरो
बंडा। गांव सिंघापुर पनई में शुक्रवार दोपहर में सड़क पार करते समय एक वृद्धा ज्ञात वाहन से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सिंघापुर पनई में जय गुरुदेव आश्रम के पास गांव के लोगों ने प्याऊ लगवाया था। शुक्रवार दोपहर राजाराम की 65 वर्षीय पत्नी फूलमती रोड पार करके शर्बत पीने के लिए जा रही थी। इस दौरान एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने फूलमती को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया। शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से मृत घोषित होने के बाद बंडा पुलिस वहां पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्धा की मौत होने से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि अभी किसी ने भी मामले की तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें