फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के बैंक खाते से हजारों की नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी नाजरा परवीन ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह 17 जून की शाम कोर्ट रोड स्थित विजया बैंक के एटीएम पर अपने बैंक खाते से रुपये निकालने के लिए गई थी। पीड़िता के मुताबिक रुपये निकालने के दौरान ही वहां पहले से मौजूद एक शातिर ने उन्हें बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद शातिर ने महिला के बैंक खाते से हजारों की नकदी साफ कर दी। पीड़िता के मोबाइल पर बैंक खाते से 1.37 लाख रुपये रकम निकलने का मेसेज आने पर उसे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तमंचे के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मिमलाना रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तमंचे के साथ पकड़ा गया आरोपी मिमलाना रोड पर ही मंदिर वाली गली निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें