फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का नहीं लगा सुराग, अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र की बृज बिहार कॉलोनी से लापता हुए छात्र का चार दिन बीत जाने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है। वहीें परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

बृज बिहार कॉलोनी निवासी कल्पना पत्नी राजेश ने बताया कि उनका पुत्र करन वर्मा जीआईसी में कक्षा आठ का छात्र है। वह 29 अप्रैल को घर से सुबह नौ बजे बर्फ लेने के लिए निकला था। दोपहर तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं लग सका। दोपहर को एक व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल करके उसके घायल होने व जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। जिस पर वह अस्पताल पहुंची तो पता चला करन वहां भर्ती नहीं था। 29 अप्रैल को रात में सदर पुलिस को तहरीर दी। लापता छात्र की मां कल्पना वर्मा ने एसपी से बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि लापता छात्र की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्र की मां को कॉल करने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की गई है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें