फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/मदनापुर। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर चंदौखा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक दो युवकों की मौत हो गई। एक ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया, दूसरे की बरेली जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रिश्ते में दोनों साढ़ू थे। घटना के बाद चालक मय ट्रैक्टर-ट्रॉली के भाग गया। बाइक सवार दो युवकों में एक युवक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव परसरा मड़ैया निवासी 40 वर्षीय भगवानशरण उर्फ पप्पू शनिवार को मदनापुर के गांव रजपुरा में अपने साढ़ू 35 वर्षीय सुखवीर सिंह के घर आए थे। रविवार दोपहर बाइक से भगवानशरण अपने साढ़ू के साथ हरदोई स्थित अपने गांव जा रहे थे। मदनापुर से एक किलोमीटर पहले दोपहर करीब एक बजे चंदौखा गांव के पास करनपुर पड़नी मोड़ के पास जैसे ही बाइक पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दोनों लोगों को चपेट में ले लिया। इससे दोनों लोग मय बाइक उछलकर दूर जा गिरे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद चालक मय ट्रैक्टर-ट्रॉली के भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने भगवानशरण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सुखवीर सिंह को बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे सिपाही सोम यादव ने बताया कि मौके पर हेलमेट था, दोनों में हेलमेट कौन लगाए था, कौन नहीं यह पता नहीं चल पाया और यह भी जानकारी नहीं लग पाई कि बाइक कौन चला रहा था क्योंकि दोनों कुछ पता पाने की स्थिति में नहीं थे। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया और पप्पू के साढ़ू को नाजुक हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें