फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज में चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर स्थित निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में बीमारी से मौत बताई गई है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी 50 वर्षीय जदुवीर सिंह मदनापुर में प्रमोद गुप्ता के निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर पर चार माह से चौकीदारी कर रहे थे। वह कोल्ड स्टोर में बने कमरे में ही रात में रहते थे। रात में किसी समय उनकी कमरे के बाहर खुले आसमान के नीचे मौत हो गई। सोमवार सुबह जब काम करने मजदूर पहुंचे, तब जानकारी हुई। गांव के ही रामसेवक की सूचना पर भाई गुड्डू और ननकू मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों ने बताया कि जदुवीर के दोनों पैर गीली मिट्टी से सने हुए थे, जबकि कमरे में चारपाई पर बिस्तर लगा हुआ था। आशंका है कि उसके भाई की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में जदुवीर की मौत बीमारी से बताई गई है। थाना प्रभारी इख्त्यिार हुसैन ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पीएम को भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट में बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें