फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के इरादे से घर में घुसे किशोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। चोरी के इरादे से घर में घुसे एक सोलह वर्षीय चोर को गृहस्वामी ने पकड़कर लोगों की मदद से पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी रामखिलाड़ी के घर बुधवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोर किसी तरह से घुस आया। वह तख्त के नीचे छिपकर बैठ गया। दोपहर में परिवार के लोगों को कुछ आहट महसूस हुई तो तख्त के नीचे देखने पर उसे पकड़ लिया।। पूछताछ में वह लोगों को गुमराह करने लगा। किशोर खुद को अपना पता भी ठीक नहीं बता पा रहा था। इस पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद किशोर को पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि किशोर से उसके सही पते ही जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें