फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआई आफिस में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई आफिस में हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन

0 ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बैरहना स्थित नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ हुई। एक अधिकारी के चैंबर में फाइलें फेंक दी गईं। यहां तक एक दूसरे से हाथापाई और जान से मारने की धमकी तक दी गई। इस मामले में एनएचएआई के अफसरों की ओर से रिपोर्ट दर्ज हो गई है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर का पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया।
बैरहना में एनएचएआई का आफिस है। वहां के अभियंता मनोज कुमार द्विवेदी के चेंबर में 27 जून को ठेकेदार और उनके बीच विवाद हो गया। बाद में मारपीट की स्थिति आ गई। एक दूसरे ने जान से मारने की धमकी दी। मनोज कुमार द्विवेदी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इसमें वैभव मिश्रा, मल्लू मिश्रा सहित कई लोगों पर चेंबर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे में सरकारी फाइल फाड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर आरोपी की ओर से भी तहरीर दी गई, लेकिन कीडगंज थाना प्रभारी ने उनकी ओर से दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पहले तहरीर की जांच होगी, उसी के बाद कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कर्मचारी होने की वजह से पहले एनएचएआई की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें