फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सिपाही के खिलाफ एसपी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने एसपी को लिखे पत्र में बंडा थाने में तैनात सिपाही की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसे हटाने को कहा है।
विज्ञापन

गांव सैदापुर निवासी संजीव कुमार ने प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि बंडा के कुछ लोगों ने उससे मारपीट की थी। शिकायत पर बंडा एसओ ने थाने में तैनात सिपाही देवेंद्र सिंह से आरोपियों को थाने लाने को कहा था, लेकिन सिपाही और आरोपियों के बीच रोज का उठना बैठना होने के कारण सिपाही ने कोई कार्रवाई नहीं की। सिपाही पर पहले भी तमाम आरोप लगते रहे हैं, जिसकी जांच में पूरा सच्चाई सामने आ जाएगी। संजीव ने सिपाही से जान का खतरा भी बताया था। संजीव के पत्र पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने शाहजहांपुर के एसपी को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और सिपाही को बंडा थाने से हटाने को कहा है। उधर सिपाही देवेंद्र सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उस पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें