फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हुसैनपुरा में रविवार देर शाम एक युवक पर फायरिंग करने के मामले में चौक कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें दो को नामजद किया गया है, दो अज्ञात में हैं।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि वह रविवार देर शाम अपने मित्र के साथ दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में मोहल्ले के ही रामू तिवारी व कल्लू ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और बेवजह गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया, इस दौरान हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायर किए। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही चौक कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई, पुलिस ने यहां से एक हमलावर को हिरासत में ले लिया था। देर रात मामले की तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट हत्या के प्रयास आदि धाराओं में दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसका चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें