फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज चालक गिरफ्तार, 40 लाख का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32,मिर्जापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ट्रक चालक मो. युसूफ
विज्ञापन

जालसाज चालक गिरफ्तार, 40 लाख का माल बरामद
नए टायरों को गायब करने बाद साजिशन लगाई थी ट्रक में आग
घटना का मास्टर माइंड गायब, मुरादाबाद में रखे गए थे न्ए टायर
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। हेराफेरी कर गायब किए गए 40 लाख रुपये मूल्य के 79 नए टायर पुलिस ने मुरादबाद से बरामद कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने पुलिस टीम को इस सफलता के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सीओ शिवप्रसाद दुबे ने बताया कि मिर्जापुर थाने में 15 सितंबर को ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेंसी मेरठ के प्रबंधक बनवारीलाल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा था कि 8 सितंबर को मुरादाबाद के थाना मैनाठोर के गांव डींगरपुर निवासी मो. युसूफ ने ट्रक सं. एचआर 38 क्यू 5838 पर ब्रोकर के माध्यम से मोदी कांटीनेंटल टायर फैक्ट्री मोदीपुरम मेरठ से 195 नए टायर लोड किए और हाबड़ा, कोलकाता के लिए चला था। चालक मो. युसूफ ने अपने गांव के कल्लू पुत्र राशिद के साथ 195 टायरों में से अपने घर में 95 टायर उतार लिए। इनमें 16 टायरों की बिक्री भी कर दी। जबकि शेष 79 टायर कल्लू के घर में छिपा दिए थे। हेराफेरी में मास्टरमाइंड साथी कल्लू ने ट्रक में टायरों की गिनती पूरी करने के लिए नए टायरों की जगह पुराने टायर लोड कर दिए थे। चालक और उसके साथी ने 13 सितंबर को योजनाबद्ध तरीके से कोलकाता जाते समय रास्ते में मिर्जापुर के ग्राम जरियनपुर में ट्रक को बिजली के खंभे से टकराकर आग लगा दी जिससे ट्रक में लोड नए व पुराने टायर सहित ट्रक भी जल गया। ट्रांसपोर्ट प्रबंधक बनवारीलाल ने चालक मो. युसूफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी चालक मो. युसूफ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसी के गांव के साथी कल्लू के घर से 79 नए टायर बरामद कर लिए जबकि घटना का मास्टर माइंड कल्लू पुलिस को चकमा देकर भाग गया। सीओ ने बताया कि बरामद बड़े वाहनों के 79 टायरों का बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें