फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने एएसपी से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26,एएसपी से फरियाद करती गुरदेव की पत्नी और बच्चे
विज्ञापन



पूर्व प्रधान ने एएसपी से मांगी सुरक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। गुरदेव हत्याकांड की वादी पूर्व प्रधान ने सोमवार को एएसपी से मिलकर जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। एएसपी ने महिला से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आश्वासन दिया है।
पुवायां के गांव बखत्यारपुर निवासी गुरदेव सिंह की आठ अगस्त 17 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में सामने आया था कि जमीनी विवाद के चलते गांव बेला छेदा के कुछ लोगों ने सुपारी देकर हरदोई के शूटरों से गुरदेव की हत्या कराई थी। सुपारी देने में हरदोई के मूल निवासी और कई वर्ष से पुवायां में रह रहे एक महात्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस इस मामले में छह लोगों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

हत्याकांड में वादी मृतक गुरदेव की पत्नी तलविंदर कौर सोमवार को अपने ससुर कश्मीर सिंह, पुत्र युवराज, पुत्री कमलप्रीत के साथ कोतवाली आकर एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य से मिली। तलविंदर कौर ने बताया कि पति की हत्या से पूर्व कुछ संदिग्ध लोग उसके घर के पास घूमते रहते थे और रेकी करने के बाद पति की हत्या कर दी गई थी। अब कुछ दिनों से संदिग्ध लोग फिर से घर के आसपास दिखने लगे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि आरोपियों को कोर्ट से जमानत नहीं मिली तो रिपोर्ट में वादी होने और मुकदमे में पैरवी के कारण उसे भी मार दिया जाएगा। इससे परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने तलविंदर कौर से तहरीर देने को कहा। इसके बाद तलविंदर कौर ने एएसपी को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें