फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला के कुंडल उतरवा ले गए ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कष्ट दूर करने का झांसा देकर दो जालसाजों ने बुधवार दोपहर अजीजगंज क्षेत्र में महिला के कुंडल उतरवा लिए और भाग गए। महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोग जमा हो गए, लेकिन तब तक लुटेरे गायब हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जानकारी कर वारदात को अंजाम देने वालों की सुरागरसी कर गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी निवासी राजेश की पत्नी किरन देवी बुधवार दोपहर लगभग एक बजे अपनी दवा लेने पैदल ही जिला अस्पताल जा रहीं थीं। जब वह अजीजगंज स्थित लालपंप के पास पहुंची, तब उन्हें दो लोग मिल गए। उन लोगों ने घरेलू कष्ट दूर करने की बात करते हुए उनके कानों से कुंडल उतरवा लिए। उनकी थैली भी अपने हाथ ले ली। फिर 11 तक की गिनती के साथ आगे बढ़ने को कहा। जब वह 11 की गिनती के बाद पीछे मुड़ी तो देखा कि वे लोग गायब हो गए। लुट जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। बाद में उसने जिला अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। यहां इंस्पेक्टर हरीश राजपूत ने उनसे घटना की जानकारी ली और वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग लगाने का आश्वासन दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह इन दिनों अपने मायके भारद्वाजी में पिता रामनरेश के मकान में रह रही है। पति हरदोई के गांव दरियापुर में रहते हैं। महिला ने बताया कि लुटेरे थैली में रखे 20 रुपये भी ले गए। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला से पूछताछ से जो जानकारी मिली है, उससे महिला के साथ ठगी हुई है। ठगी करने वालों का सुराग लगाया जा रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि दो लोग उसके पास थे, जबकि एक युवक बाइक लिए दूर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें