तिलहर पहुंची अस्थि कलश यात्रा निकालते संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में लखीमपुर खीरी में मृत किसानों की अस्थियों के साथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान किसान नेताओं ने भाजपा सरकार के मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
पुवायां और बंडा से होते हुए अस्थि कलशयात्रा शुक्रवार को तिलहर पहुंची। यहां से किसान नेता आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में अस्थि कलशयात्रा बाईपास होते हुए नगर के कई मार्गों से गुजरकर कोतवाली के सामने शहीद कुटी पहुंची। यहां किसान नेता आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अपने मंत्री को बचाने में लगी है। मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए तभी किसानों को न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि अस्थि कलशयात्रा तिलहर के मोक्ष धाम में रुकेगी। शनिवार सुबह यात्रा जलालाबाद के लिए रवाना होगी और 24 तारीख को रामगंगा में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।
इस दौरान गुरमेल सिंह, कुलजीत सिंह, गेंदन लाल वर्मा, हरनेक सिंह, वीरपाल वर्मा, मनोज प्रजापति, प्रेमवती, मुखिया, ओम प्रकाश राजपूत, नन्नकू प्रजापति, रेनू कश्यप, श्रीनिवास प्रजापति, बदन सिंह आदि मौजूद रहे।