फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छात्रा के फोटो एडिट कर वायरल करने और उसे ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया है, लेकिन छात्रा शनिवार को पुलिस के पास नहीं पहुंची। पुलिस छात्रा का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन

थाना सदर क्षेत्र निवासी एमए की छात्रा के फोटो अवधेश और सर्वजीत ने कॉलेज जाते समय जबरन खींच लिए थे। फोटो को एडिट कर उसको वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर उससे रुपये लेने लगे। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उसके फोटो एडिट कर वायरल कर दिए। इस वजह से छात्रा को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। एक महीने तक छात्रा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने-चौकी के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी संजय कुमार ने तत्काल थाना सदर बाजार पुलिस को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए आदेशित किया। शुक्रवार शाम की शाम दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि पीड़िता से पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के लिए संपर्क किया था। अभी पीड़िता थाने नहीं आई है। छात्रा के मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें