फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहापुर। चार दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी अमरपाल का बेटा विमल (22) चार दिन पहले क्षेत्र के गांव शाहगंज निवासी चाचा पूरन के घर गया था। उसी शाम साइकिल से विमल वापस घर के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजन ने विमल की तलाश शुरू की। कुछ पता न चलने पर पिता अमरपाल ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी।
बुधवार की सुबह शाहगंज से करीब एक किलोमीटर दूर मानपुर गांव के पास तालाब में विमल का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दादा रामलाल ने बताया कि विमल की साइकिल शाहगंज के रहने वाले एक व्यक्ति के पास मिली है। साइकिल उस व्यक्ति के पास कैसे पहुंची, इसकी जांच की जानी चाहिए। रामलाल ने उस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

रोजा मंडी जाने के लिए निकला था, बाद में नाले में मिला शव
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी श्रीकांत (30) सोमवार सुबह परिवार से रोजा मंडी जाने की बात कहकर घर से निकला था। श्रीकांत कार ड्राइवर होने के चलते कई-कई दिन तक घर से चला जाता था। इस कारण परिवार ने उसको ढूंढने की कोशिश नहीं की।
बुधवार सुबह श्रीकांत का शव रोजा थाना क्षेत्र के रोजा मंडी के पास एक नाले में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श्रीकांत की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान कर परिजन को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रीकांत के बड़े भाई रमाकांत ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें