फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रेती मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय अनूप यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि 12 बीघा जमीन को लेकर अनूप का अपने तहेरे भाइयों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक अनूप यादव ड्राइवरी करता था। तीन दिन पहले अनूप तिलहर थाना क्षेत्र के धनेली गांव में रहने वाले अपने तहेरे भाई घर गया था। वहां अनूप की 12 बीघा पैतृक जमीन है। परिजन के मुताबिक उन्होंने कई बार जमीन के बंटवारे के लिए कहा था, लेकिन बंटवारे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। कुछ वक्त पहले आपसी बंटवारा किया गया था। इसमें अनूप के पिता रघुनाथ यादव के नाम करीब 12 बीघा खेती आई थी। इसके बाद से परिवार के लोग रंजिश मानने लगे थे। मां शकुंतला के मुताबिक शुक्रवार शाम अनूप को रिश्तेदारों ने पीटने के बाद जहर खिला दिया था। इसके बाद आरोपियों ने बगैर कोई सूचना दिए अनूप को तिलहर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर राजकीय मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। मां शकुंतला के मुताबिक उन्हें इसकी सूचना राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद दी गई। मां शकुंतला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें