फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जुआ और सट्टे का धंधा चला रहे दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। घर में जुए और सट्टे का धंधा चला रहे युवक को पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की पकड़ से भागे तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 12 बजे थाना कटरा की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अर्जुन निवासी आफरीदी मोहल्ला के घर पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि घर को जुआघर बनाकर बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टा खेला जाता है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। पुलिस ने मौके से अर्जुन, रामू निवासी मोहल्ला कहरान को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नोट बुक, छह छोटी-बड़ी सट्टे की पर्ची, कलेंडर और 76654 रुपये बरामद किए। पुलिस के पहुंचने से पहले राजेश निवासी मोहल्ला कहरान, विवेक गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार और जाहिद निवासी मोहल्ला पजाया आतिशबाजान भाग गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर भागे हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें