फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौसेड़ा के मेले में कई महिलाओं के गहने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। देवी मेले की भीड़ में सोमवार को कई महिलाओं के जेवर चोरी हो गए। जेवर चोरी होने के बाद लोगों ने शक के आधार पर दो महिलाओं को पकड़ा तो उनके पास से चोरी की गई दो लर बरामद हो गईं। चोरी करने वाली महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

गांव चौसेड़ा में देवी मंदिर पर जात का मेला लगता है। मेले में काफी भीड़ होती है। इस कारण यहां महिलाओं से जेवर चोरी की घटनाएं हो जाती हैं। पुवायां के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुबोध कुमार की पत्नी पुष्पा वाजपेयी, अतुल पांडेय की पत्नी रुचि पांडेय, मोहल्ला गढ़ी निवासी महेंद्र की पत्नी शोभारानी और गांव मुकीमपुर के संजीव कुमार की पत्नी फूलवती गांव चौसेड़ा में देवी मां की पूजा करने गईं थी। इस दौरान दो महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाते हुए पुष्पा बाजपेयी, रुचि पांडेय, शोभारानी के गले से सोने की लरें चोरी कर ली। फूलमती के एक कान से कुंडल नोंच लिया गया।
कई महिलाओं के जेवर चोरी होने की जानकारी होने पर श्रद्धालुओं ने मेले में बाहरी महिलाओं की पहचान शुरू कर दी और दो महिलाओं को पकड़ लिया। दोनों महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया गया। तलाशी में उनके पास से चोरी की दो लर बरामद हो गईं। इसके बाद महिलाओं को थाने लाया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। महिलाएं खुद को कहीं बरेली तो कहीं निगोही का निवासी बताने लगती हैं। देर शाम तक उन्होंने पुलिस को सही नाम, पता नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें