फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अगस्त को टनकपुर-सिंगरौली और तीन से चलेगी टनकपुर-शक्तिनगर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गाड़ी नंबर 05074/05073 टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर स्पेशल और 05076/05075 टनकपुर-शक्तिनगर स्पेशल को फिर से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए कोविड-19 के मानकों का पालन करने से साथ ही यात्रियों को पहले से सीट बुक यानी आरक्षण कराना जरूरी होगा। रेलवे ने अभी इन ट्रेनों को 26 और 27 जुलाई से चलने की घोषणा की थी, लेकिन सोमवार को इनके संचालन की तारीख में फेरबदल कर दिया गया।
विज्ञापन

फेरबदल के बाद टनकपुर से 26 जुलाई को चलायी जाने वाली 05074 टनकपुर-सिंगरौली विशेष गाड़ी दो अगस्त से अगली सूचना तक चलायी जाएगी। टनकपुर से 27 जुलाई से चलायी जाने वाली 05076 टनकपुर-शक्तिनगर विशेष गाड़ी तीन अगस्त से चलेगी। इसी तरह से सिंगरौली से 27 जुलाई को चलायी जाने वाली 05073 सिंगरौली-टनकपुर विशेष गाड़ी तीन अगस्त से तथा वापसी में शक्तिनगर से 28 जुलाई को चलने वाली 05075 शक्तिनगर-टनकपुर विशेष गाड़ी चार अगस्त से अगली सूचना तक चलायी जाएंगी।
इन दोनों ही ट्रेनों के चलने से पीलीभीत, खटीमा, टनकपुर आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। यात्री टनकपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर तथा टनकपुर-शक्तिनगर विशेष गाड़ी के संचालन की तिथियों में फेरबदल किया गया है। पहले यह ट्रेनें 26 व 27 जुलाई से चलायी जानी थीं, अब दो तथा तीन अगस्त से अगली सूचना तक चलायी जाएंगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम, पूवोत्तर रेलवे इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें