फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में राइस मिल पर बदमाशों का धावा, चौकीदार की बंदूक छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बुधवार की रात बदमाशों ने हाईवे किनारे राइस मिल में घुसकर चौकीदार को बंधक बनाकर उसकी बंदूक छीन ली। बाद में बदमाश राइस मिल से कुछ रुपये और सामान चोरी कर बंदूक वहीं छोड़कर फरार हो गए। राइस मिल में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे स्थित कमलेश गुप्ता की राइस मिल पर बुधवार रात शस्त्रों से लैस पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने राइस मिल में मौजूद दो-तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया और चौकीदार की बंदूक छीन ली। बदमाशों ने राइस मिल के मुख्य कमरे में जाकर खोजबीन की और लॉकर की तलाशी ली। इस दौरान बदमाश राइस मिल के लॉकर को नहीं खोल सके। बदमाश राइस मिल के कार्यालय से कुछ नकदी और सामान चोरी कर चले गए। रात में किसी तरह एक कर्मचारी बंधन मुक्त हुआ। तब उसने राइस मिल मालिक कमलेश गुप्ता को जानकारी दी। राइस मिल मालिक की सूचना पर पुलिस ने मिल में पहुंचकर जांच की। राइस मिल में लगे सीसीटीवी कैमरों में शस्त्रों से लैस बदमाश कैद हो गए। पहचान के लिए पुलिस ने कई जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कमलेश गुप्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी एस आनंद ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द बदमाश गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें