फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की बहाली को पदयात्रा कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भगवान श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा बहाल किए जाने की मांग को लेकर श्री शिवशक्ति सेवा मंडल के कार्यकताओं ने बृहस्पतिवार को टाउनहॉल के शहीद द्वार मैदान से लेकर कलक्ट्रेट तक पद यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाद में उनका शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार से मिला और उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए श्री अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक हटाए जाने की मांग की।
पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे संगठन के अध्यक्ष अजय कपूर ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कहा कि हर साल श्रावण मास में बाबा बर्फानी के दर्शन को देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। जम्मू कश्मीर को स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया है, वहां के हालात में काफी सुधार हुआ है। अतीत में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच अमरनाथ यात्रा को अनुमति मिलती रही है। इसलिए इस बार अमरनाथ यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए। पदयात्रा और प्रदर्शन मेें अवनीश देवल, राकेश शर्मा, रामप्रताप, धर्मेंद्र कुमार, राम श्रीवास्तव, कपिल शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें